Home डेली न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट शोकेस 2025 के दूसरे दिन भी बच्चों ने किया शानदार...

क्रिएटिव टैलेंट शोकेस 2025 के दूसरे दिन भी बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

37
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शीलिंग ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित क्रिएटिव टैलेंट शोकेस 2025 के दूसरे दिन भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दिन 6 से 9 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों ने नृत्य, गायन, वाद्य संगीत, अभिनय और स्टोरी टेलिंग जैसी विभिन्न विधाओं में भाग लिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बुन्देली लोकगीत गायक राजेश तिवारी, डॉ. विनीत पटेरिया, अधिवक्ता लॉयन सुशील शिवहरे पार्षद वार्ड नंबर 34, डॉ. शालू वर्मा, लायन बृजेश अग्रवाल, अधिवक्ता एम.जे.एफ. लायन संजय कुमार नामदेव(अध्यक्ष,लॉयंस क्लब,छतरपुर) एवं इंजीनियर पियूष सेठ (अध्यक्ष, गहोई यूथ क्लब) उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में नवदीप पाटकर, कीर्ति यादव एवं ज्योति मांझी ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं, वाद्य संगीत पर गायन किया गया तथा प्रेरणादायक कहानियाँ सुनाई गईं। अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को अत्यंत सराहा।
मुख्य प्रतिभागियों में नृत्य के लिए परी नामदेव, पारुषी त्रिपाठी, काव्या चतुर्वेदी, मान्या पटेरिया एवं इशिता शुक्ला, एकल गायन के लिए वैदेही मिश्रा, आराध्य व्यास, सात्विक तिवारी और आयुषी पाण्डेय तथा स्टोरी टेलिंग में परीशा जैन एवं अर्तिका पहारिया, इंस्ट्रूमेंट में आरुष तिवारी  ने विशेष रूप से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। साथ ही विशिष्ट अतिथियों एवं निर्णायकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या श्रीमती ख्याति चतुर्वेदी, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट सुषमा दुबे, मीनाक्षी शुक्ला, मोहिनी खरे, समीक्षा तिवारी, शोभा जैन और शैफाली श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका संध्या श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here