छतरपुर। नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया एवं सीएमओ माधुरी शर्मा के निर्देशन में स्वच्छता टीम द्वारा नागरिकों एवं दुकानदारों को बताया गया कि 120 माइक्रोन से कम पॉलीथिन का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित है इसका उपयोग बिल्कुल भी न करे। न किसी अन्य व्यक्ति को करने दे। उसके स्थान पर कपड़े के थैले या पेपर बैग का इस्तेमाल करे।
पॉलीथिन उपयोग से होने वाले नुकसान
पॉलीथिन को जलाने से कैंसर जैसी बीमारियां होती है, भूमि की उर्वरक शक्ति कम होती है, पॉलीथिन को जलाने से पर्यावरण प्रदूषण होता है, भूमि का जल स्तर गिरने लगता है।इसलिए हमे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है साथ ही दुकानदारों को बताया गया कि 120 माइक्रोन से कम की पॉलीथिन का उपयोग करते पाए जाने पर चलानी कार्यवाही की जावेगी।









