Home डेली न्यूज़ फिर सुर्खियों में आया मनू अरजरिया और युवती का विवाद

फिर सुर्खियों में आया मनू अरजरिया और युवती का विवाद

64
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। पिछले करीब दो महीने से चर्चा में चल रहे छतरपुर के एक युवक और युवती का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले दिनों इसी विवाद के चलते युवक पर बलात्कार का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था और वह वर्तमान में जमानत पर बाहर है। गुरुवार की रात शहर के एक मौरिज हॉल में युवक का पारिवारिक समारोह चल रहा था, जिसमें शिकायत करने वाली युवती पहुंच गई, जिससे फिर हंगामा हो गया। युवती का आरोप है कि युवक सहित उसके परिवार के लोगों ने मारपीट तथा गाली-गलौज की है। युवती ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की, जिस पर पुलिस ने युवक सहित परिवार के 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। वहीं युवक के परिवार ने भी कोतवाली थाना में आवेदन दिया है, जिसकी जांच जारी है।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवाद शहर के पठापुर रोड पर रहने वाले मनू अरजरिया से जुड़ा है। दरअसल मनू अरजरिया पर पिछले दिनों पंडित मोतीलाल नेहरू कॉलेज छतरपुर में एलएलबी की पढाई कर रही एक युवती ने आरोप लगाया था कि, मनू ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया है। गत 28 मार्च को युवती की शिकायत पर पुलिस ने मनू अरजरिया पर न सिर्फ मामला दर्ज किया था बल्कि उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। वर्तमान में मनू अरजरिया जमानत पर बाहर है। गुरुवार की रात को बस स्टैंड के पास स्थित एक मौरिज हॉल में मनू अरजरिया का पारिवारिक समारोह चल रहा था, जिसमें युवती पहुंच गई और हंगामा शुरु हो गया। युवती का कहना था कि उसे मनू अरजरिया ने समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया था। हालांकि मनू ने युवती को बुलाने की बात से इंकार किया है। युवती का आरोप है कि जब वह समारोह में शामिल होने पहुंची तो मौरिज हॉल के बाहर मनु अरजरिया, कैलाश अरजरिया, रीतेश अरजरिया, आकाश चतुर्वेदी और मंजू अरजरिया द्वारा उसे गालियां देकर मारपीट की गई। युवती के मुताबिक रात को जब वह शिकायत करने कोतवाली पहुंची तो वहां अरजरिया परिवार के लोग घूमते दिखाई दिए। डर के कारण वह रात को थाने नहीं गई, उसने जिला अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद शुक्रवार को अपने पिता के साथ कोतवाली थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here