इस मामले में जब मनू अरजरिया से बात की गई तो उसका कहना था कि कुछ समय पहले तक युवती उसकी दोस्त थी। बाद में युवती ने उस पर झूठे आरोप लगाकर थाने में मामला दर्ज करा दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मनू के मुताबिक युवती के साथ उसके दोस्ती के अलावा अन्य किसी प्रकार के संबंध नहीं रहे हैं, बावजूद इसके वह लगातार उसे प्रताडि़त कर रही है। गुरुवार की रात को वह अचानक नशे में धुत्त होकर उसके पारिवारिक समारोह में पहुंचकर हंगाम करने लगी थी, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसे कोतवाली थाना पहुंचा दिया था। मनू ने यह भी बताया कि हाल ही में युवती का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह एक लड़के के साथ डांस करते हुए नजर आई थी। हालांकि युवती ने इस वीडियो में दिख रहे लड़के को अपना मुंहबोला भाई बताया है।
अरजरिया परिवार मामला दर्ज, दूसरे आवेदन की जांच जारी
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया है कि मनू अरजरिया और उसके परिवार वालों के खिलाफ युवती द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर 5 लोग मंजू अरजरिया, मनू अरजरिया, रीतेश अरजरिया, कैलाश अरजरिया, आकश चतुर्वेदी पर मारपीट की धाराओं पर मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से मिले आवेदन की भी जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।









