Home डेली न्यूज़ छतरपुर में देखने को मिला मौसम का मिला-जुला मिजाज

छतरपुर में देखने को मिला मौसम का मिला-जुला मिजाज

65
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुरुवार को छतरपुर जिले में मौसम ने मिला-जुला रंग दिखाया। गौरिहार क्षेत्र में जहां तूफानी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया तो वहीं जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में सुबह से तेज धूप रही। गौरिहार में बारिश इस कदर हुई कि यहां आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अचानक बदलाव करना पड़ा।दरअसल गौरिहार में भारी बारिश के कारण हेलीपैड पर पानी भर गया और सभास्थल का टेंट उखड़ गया, जिससे मुख्यमंत्री का दौरा रद्द हुआ। उन्होंने खजुराहो से सभा को वर्चुअली संबोधित किया। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद बादलों ने डेरा जमाया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। जिला मुख्यालय के अलावा नौगाँव, बड़ामलहरा, बिजावर आदि क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप रही, जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हुए। दोपहर बाद बादलों ने राहत दी, लेकिन बारिश न होने से उमस बढ़ी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here