Home डेली न्यूज़ सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलसे


सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलसे

70
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम देरी रोड पर बीती शाम एक छोटे घरेलू सिलेंडर में आग लगने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, विमलेश कोरी ने खाना बनाने के लिए छोटे सिलेंडर को लाइटर से जलाने का प्रयास किया, लेकिन जब सिलेंडर नहीं जला तो उन्होंने माचिस की तीली से गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की। इस दौरान सिलेंडर में अचानक आग भड़क गई। हादसे में विमलेश कोरी, उनके पति रवि कुमार कोरी, बेटे गौरव और पड़ोसी शंकर विश्वकर्मा गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की जाँच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here