Home डेली न्यूज़ विशेष मुस्कान अभियान में पुलिस की सक्रियता

विशेष मुस्कान अभियान में पुलिस की सक्रियता

66
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। छतरपुर पुलिस ने विशेष मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पिछले 24 घंटों में 6 बालिकाओं को और अभियान के 15 दिनों में 50 गुमशुदा बालक-बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिवारों को सौंपा गया। यह अभियान गुमशुदा और अपहृत बच्चों की तलाश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भटके लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए भी प्रभावी साबित हो रहा है।
पुलिस ने सटई, गौरिहार, बिजावर और बड़ामलहरा थाना क्षेत्रों में सक्रियता दिखाते हुए गुमशुदा बालिकाओं को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से बरामद किया। सटई पुलिस ने 2023 में गुम हुई एक बालिका को हरियाणा के फरीदाबाद और अप्रैल 2025 में गुम हुई एक बालिका को सोनीपत से दस्तयाब किया। बिजावर पुलिस ने 2022 में गुम हुई बालिका को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर से बरामद किया। गौरिहार पुलिस ने 2023 और 2025 में गुम हुई दो बालिकाओं को ढूंढ निकाला, जबकि बड़ामलहरा पुलिस ने अप्रैल में गुम हुई एक बालिका को परिजनों तक पहुंचाया। इस वर्ष 1 जनवरी से अब तक जिले में 187 से अधिक गुमशुदा बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया जा चुका है। बाजारों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों से सैकड़ों बच्चों, मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्तियों और घायलों को भी सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया है। इन कार्यवाहियों में सटई थाना प्रभारी आर.एन. पटेरिया, गौरिहार थाना प्रभारी संदीप दीक्षित, बिजावर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह, बड़ामलहरा थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला और उनकी टीमों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here