
शासकीय उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 1, छतरपुर की छात्रा पल मिश्रा ने कक्षा 10वीं में 493 अंकों (98.6 प्रतिशत) के साथ प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया। बेटी की इस उपलब्धि पर उनके पिता भावुक हो उठे। पाल ने कहा, मैंने दिन-रात मेहनत की, और मेरे पिता का विश्वास मेरी ताकत बना। वहीं उनके पिता ने कहा कि बेटी ने हमारा सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।








