Home डेली न्यूज़ राजनगर बीएमओ ने तहसीलदार के साथ झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए...

राजनगर बीएमओ ने तहसीलदार के साथ झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए दवाइयों सहित निजी क्लीनिक किये सील

47
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिले भर में झोलाछाप डॉक्टरों व अवैध रूप से संचालित पैथालॉजी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है,इसी कड़ी में राजनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बम्होरी बहादुरजू तथा तालगांव में शुक्रवार को राजनगर बीएमओ डॉ.यशवंत बमौरिया ने प्रभारी तहसीलदार धीरज गौतम के साथ राजनगर पुलिस के सहयोग से ग्राम तालगांव में लाले पटेल के मकान में झोलाछाप डॉक्टर आचित्य दास तथा ग्राम बम्होरी बहादुरजू में  बाबूलाल पटेल के मकान में झोलाछाप डॉक्टर पप्पू श्रीवास्तव द्वारा अवैध रूप से निजी क्लीनिक संचालित किए जा रहे थे,जिसे मौके पर जाकर कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने संचालित करने वाले व्यक्तियों से दस्तावेज मॉगे दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर निजी क्लीनिक को बड़ी तादाद में दवाओं और उपकरणों सहित कार्यवाही करते हुए सील करने की कार्यवाही की गई और मौके पर मौजूद लोगों के बीच पंचनामा भी बनवाया, बीएमओ ने बताया कि नगर और क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा ऐसे निजी क्लीनिक तथा अवैध पैथोलॉजी जो फर्जी तरीके से चल रहे उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगे ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी,उक्त कार्यवाही में भी राजनगर बीईई एम.एल.परते, एस.के.पाण्डे, वाहन चालक कमलेश रैकवार सहित राजनगर पुलिस बल शामिल रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here