Home डेली न्यूज़ अपराधियों का बढ़ रहा साहस, अवैध पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

अपराधियों का बढ़ रहा साहस, अवैध पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

41
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पहले जहां अवैध कट्टों का इस्तेमाल अपराध के लिए होता था, वहीं अब अपराधी अवैध पिस्टल का उपयोग करने लगे हैं। ताजा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एक आरोपी को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि, उन्हें राजनगर रोड पुल के नीचे खड़े एक संदिग्ध की जानकारी मिली थी। मौके पर गई टीम ने उसकी तलाशी ली तासे उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद हुई। आरोपी की पहचान अज्जू उर्फ अजय श्रीवास पिता पप्पू श्रीवास निवासी बीड़ी कॉलोनी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया गया और इसका उपयोग किस अपराध के लिए किया जाना था।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here