Home डेली न्यूज़ पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ किन्नर समाज का उग्र प्रदर्शन

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ किन्नर समाज का उग्र प्रदर्शन

51
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में छतरपुर के किन्नर समाज ने धरना-प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया है। किन्नर समाज ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किन्नर समाज के सदस्यों ने कहा कि पहलगाम में हुए इस कायराना हमले की निंदा पूरे देश का किन्नर समाज करता है। उन्होंने सरकार से आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को देश की एकता और अखंडता पर हमला करार देते हुए केंद्र सरकार से त्वरित और कठोर जवाबी कार्रवाई की मांग की

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here