Home डेली न्यूज़ खेत में पड़ी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

खेत में पड़ी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

35
0
Jeevan Ayurveda


लवकुशनगर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के रजपुरवा गांव में शनिवार को एक युवक की लाश खेत में पड़ी मिली, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान रवि पुत्र चंदन राजपूत के रूप में हुई है। बताया गया है कि रवि, शुक्रवार की शाम से लापता था और शनिवार की सुबह उसका शव खेत में मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या की संभावनाओं के तहत जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिवारवालों के बयान लिए जा रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here