Home डेली न्यूज़ छात्रों ने वाटर फिल्टर प्लांट और कुटनी डेम का किया अवलोकन

छात्रों ने वाटर फिल्टर प्लांट और कुटनी डेम का किया अवलोकन

44
0
Jeevan Ayurveda


खजुराहो। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर पार्थ जयसवाल के मार्गदर्शन में जारी गतिविधियों के अंतर्गत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजुराहो के छात्रों को प्राचार्य गणेश यादव के नेतृत्व में कुटनी डेम और वाटर फिल्टर प्लांट खजुआ का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान, विद्यालय के छात्रों को वाटर फिल्टर प्लांट के सब इंजीनियर ने वाटर प्लांट के कम्पोनेट्स के बारे में जानकारी दी और जल संरक्षण के उपाय बताए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भरत पाल, श्रीमती कैफी आजमी, श्रीमती मिथलेश लोधी, श्रीमती विजय लक्ष्मी देवी और श्रीमती अर्चना गुप्ता भी उपस्थित थे। यह भ्रमण छात्रों के लिए जल संरक्षण के महत्व को समझने और इसे अपने जीवन में लागू करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here