
।छतरपुर। शहर के प्रताप सागर तालाब में विश्व जल दिवस के अवसर पर परमार्थ संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें परमार्थ संस्था के पदाधिकारी, जल सहेलियों, राष्ट्रीय चेतना विकास मंच के सदस्यों ने श्रमदान किया।संस्था के परियोजना समन्वयक अपूर्वा मिश्रा और मुनीन्द्र सिंह के साथ पूर्व सीएमओ व स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डीडी तिवारी, पूर्व सीएमओ जगदीश मिश्रा, पूर्व बैंक प्रबंधक राकेश शर्मा, पूर्व सहायक संचालक, अशोक पांडे, पतंजलि योग समिति की महिला प्रमुख किरण मिश्रा ने जल सहेलियों के साथ श्रमदान से सफाई की। नगरपालिका के वाहन में कचरा भर कर कचरा प्रसंस्करण केंद्र भेजा गया। पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी डीडी तिवारी ने जल सहेलियों, राष्ट्रीय चेतना विकास मंच के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों को बूंद-बूंद पानी बचाने, नदी-तालाबों, जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने, गंदगी डालने बालों को रोकने-टोकने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जल सहेली रामजानकी, सीमा, शिवा, रामकुंवर, रीता, ज्ञानवती, उमावती उपस्थित रहीं।








