Home डेली न्यूज़ होल्ड किए गए बकायादारों के बैंक खाते

होल्ड किए गए बकायादारों के बैंक खाते

24
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। विद्युत विभाग द्वारा अपने बकायदारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है और बकायदारों पर सख्ती दिखाकर उनसे वसूली की जा रही है। हरपालपुर कार्यालय ने पांच सदस्यीय टीम वसूली के लिये गठित की है जिसने दर्जनों उपभोक्ताओं से लाखों की वसूली की है। जो बकायादार पैसे देने में आनाकानी कर रहे हैं, उनके बैंक खातों को विभाग द्वारा होल्ड कराया जा रहा है जिससे हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बिजली विभाग की टीम ने क्षेत्र के ग्राम कराठा, पपटुआ, भदर्रा, करारगंज, गलान पहुंचकर बकायदारों से वसूली की और आनाकानी करने वाले उपभोक्ताओं के बैंक खातों को होल्ड कराया। कनिष्ठा अभियंता जितेन्द्र प्रजापति ने बताया कि मार्च माह में चलाए जा रहे विशेष वसूली अभियान के तहत हरपालपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन काटने व वसूली की कार्यवाही जारी है। अभी तक हरपालपुर में 18 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए हैं। उक्त बकायादारों से 3 लाख 83 हजार रुपये की वसूली बाकी थी, जिसमें से 1 लाख 24 सौ रुपये वसूल हो गए हैं। इस दौरान केशव अग्रवाल, राजेन्द्र बाजपेयी, काशीराम अनुरागी, वीरेन्द्र सिंह, निरपत पाल मौजूद रहे।कल और 26 मार्च को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविरम.प्र. विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार जिला छतरपुर के विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन सटई रोड पर स्थित अधीक्षण अभियंता (सं/सं) म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.क.लि. कार्यालय छतरपुर में बुधवार 12 मार्च एवं 26 मार्च 2025 को प्रात: 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता म.प्र. पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं.लि. छतरपुर ने अपील की है कि विद्युत उपभोक्ता नियत दिनांक एवं समय पर उपस्थित होकर शिकायत निवारण शिविर में अपनी शिकायतों को दर्ज करवाकर शिकायतों का निराकरण करा सकते हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here