
छतरपुर। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत छतरपुर स्थित विशाल मेगा मार्ट से बैसन एवं साबुदाना, हरिओम ट्रैडर्स से घी, स्मार्ट पॉइंट से साबुदाना एवं सोन पापड़ी, बब्बी समोसा भण्डार, लवकुशनगर से मोती चूर के लड्डू, कृष्णा स्वीट्स एण्ड बैकरी लवकुशनगर से दूध की बर्फी, सुरेश कुमार गुप्ता लवकुशनगर से पेड़ा एवं मावा बर्फी, प्रमोद स्वीट्स चंदला से मावा एवं पेंड़ा, कृष्णा मिष्ठान भण्डार बारीगढ़ से मावा पेड़ा एवं मगज के लड्डू, अनुपमा मिष्ठान भण्डार गौरिहार से मिल्क केक, मावा, बर्फी पेंड़ा एवं दूध की बर्फी, रिद्धि सिद्धि स्वीट्स सरवई से दूध की बर्फी एवं गाजर का हलवा, हरपालपुर स्थित राम राजा मिष्ठान से खोवे की बर्फी, पारस स्वीट्स से दूध की बर्फी, चौरसिया मिष्ठान भण्डार से खोवे के पेड़े, श्री सिद्ध सांई कन्फैक्शनरी से चौकलेट, सम्यक स्वीट्स बक्स्वाहा से खोवे के पेड़े एवं खोवे की बर्फी तथा महावीर मिष्ठान भंडार से खोवे के पेड़े के नमूने जॉच के लिए लेकर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये हैं। जिनके जाँच परिणाम प्राप्त होने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही दुकानदारों को मौके पर गंदगी पाये जाने पर सुधार सूचना पत्र दिया गया है। दुकानदारों से परिसर में साफ सफाई रखने एवं त्यौहारी सीजन पर ताजी मिठाईयों का विक्रय करने के निर्देश दिए है।









