
छतरपुर। गुरुवार की दोपहर जिला अस्पताल की लिफ्ट में दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया गया है कि विवाद अस्पताल की महिला कर्मचारी और एक महिला मरीज के बीच हुआ, जो कि अस्पताल के ऊपरी हिस्से से लिफ्ट में सवार होकर नीचे आ रहीं थीं। जैसे ही लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची और गेट खुले, वैसे ही दोनों के बीच मारपीट शुरु हुई गई। शोलगुल सुनकर मौके पर पहुंचे अस्पताल के सुरक्षाकर्मी ने विवाद को शांत कराया। बताया गया है कि अस्पताल की लिफ्ट में कर्मचारी तैनात न होने के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मारपीट के वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच करने की बात कही गई है।








