Home डेली न्यूज़ चिकित्सको की सूझ बुझ से बच गई महिला की जान

चिकित्सको की सूझ बुझ से बच गई महिला की जान

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। प्रेम बाई पत्नी पुष्पेंद्र यादव निवासी छतरपुर की प्राइवेट अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी हुई थी लेकिन अधिक रक्त बह जाने के कारण उसकी हालत गंभीर थी। गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था, जहां पर डॉक्टर निधि खरे, डॉ संजय मौर्य, डॉ विजय शर्मा एवं लेबर रूम तथा ओटी स्टाफ द्वारा तुरंत इलाज शुरू किया गया। चूंकि किसी भी स्थिति में खून बंद नहीं हो रहा था इसलिए महिला की जान बचाने के लिए ऑपरेशन करके बच्चेदानी को बाहर निकालना पड़ा और तुरंत उसे तीन बोतल रक्त चढ़ाया गया। इसके बाद महिला को आईसीयू में शिफ्ट किया गया जहां महिला की हालत स्थिर है। चिकित्सकों एवं स्टाफ के सहयोग से महिला की जान बच गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here