
छतरपुर। गौरिहार जनपद के ग्राम टेढ़ी कबरी निवासी अरविंद कुमार पटेल ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि गांव की पूर्व सरंपच द्वारा पंचायत में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है, जिसकी न तो जांच की जा रही है और न ही कार्रवाई। अरविंद कुमार पटेल के मुताबिक पूर्व सरपंच शकुंतला पटेल ने खेत तालाब और मनरेगा जैसी योजनाओं के करीब 66 लाख रुपए का गबन किया है, जिसकी शिकायत पूर्व में की गई थी। शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन ने पूर्व सरपंच शकुंतला पटेल को कारण बताओ नोटिस भेजकर उनका स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। अरविंद कुमार पटेल ने कलेक्टर से पंचायत में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग की है








