
नौगांव। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नौगंव एसडीओपी चंचलेश मरकाम और एसडीएम सुश्री विशा माधवानी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर में फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी, तहसीलदार और सीएमओ के साथ पुलिस बल, राजस्व एवं नगर पालिका का अमला नगर पालिका चौराहा से कोठी चौराहा, टीबी अस्पताल चौराहा, मैन मार्केट, मुसाफिर खाना चौराहा से गुजरा। फ्लैग मार्च में अधिकारियों ने आम जनता से संवाद कर चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस, प्रशासन का सहयोग करने एवं बिना किसी प्रलोभन के भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई। साथ ही लोगो से यह अपील की गई कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न करें।








