Home डेली न्यूज़ तीन दिन से खराब पड़ी जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन

तीन दिन से खराब पड़ी जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन

51
0
Jeevan Ayurveda

सुधरने में लगेगा 10 दिन का समय, मरीज हो रहे परेशान1

छतरपुर। जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन में तकनीकि खराबी आने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों ने बताया है कि मशीन खराब होने के कारण वे मजबूरन बाहर से एक्स-रे करवा रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन से जानकारी मिली है कि एक्स-रे मशीन को सही होने में लगभग 10 दिन का समय लगेगा।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले तीन दिनों से जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब पड़ी हुई है। मशीन की प्लेट खराब होने के कारण एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं और मरीजों को अस्पताल के बाहर से पैसे खर्च कर एक्स-रे कराने पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के रेडियोग्राफर गौरव गोस्वामी ने बताया कि मशीन खराब होने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा चुकी है, अगले एक-दो दिन में इंजीनियर के आने की संभावना है, जिसके बाद मशीन का सुधार कार्य होगा। उन्होंने बताया कि एमएलसी और इमरजेंसी के मरीजों के लिए एक्स-रे की वैकल्पिक व्यवस्था रखी गई है, शेष मरीजों को अभी बाहर से एक्स-रे कराने पड़ रहे हैं।

Ad
  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here