Home डेली न्यूज़ पुरानी बुराई के कारण किया जा रहा प्रताडि़त

पुरानी बुराई के कारण किया जा रहा प्रताडि़त

30
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस से शिकायत कर पीडि़त ने मांगी सुरक्षा

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बगौता निवासी एक व्यक्ति को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा पुरानी बुराई के कारण प्रताडि़त किया जा रहा है। शनिवार को पीडि़त व्यक्ति ने सिविल लाइन थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है।बगौता निवासी घनश्याम पुत्र सुम्मेरा अहिरवार ने बताया कि वर्ष 2021 में गांव के अरुण सिंह द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी, तभी से अरुण सिंह के साथ उसकी बुराई है। इसी बुराई के कारण अरुण सिंह अपने साथियों की मदद से उसे प्रताडि़त कर रहा है। घनश्याम ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन अरुण सिंह का साथी सोनू रैकवार, अस्सू रैकवार और किस्सु कुशवाहा उसे पीटने के लिए घर आए थे, लेकिन वह घर पर नहीं मिला, जिसके बाद उक्त लोगों ने उसके कुंए पर जाकर न केवल उसका मोटर पंप तोड़ा बल्कि कुंए में उसके द्वारा पाली जा रहीं करीब 60 किलो मछलियां भी निकाल ली गईं। घनश्याम के मुताबिक शुक्रवार को आरोपियों ने एक बार फिर उस पर हमला किया है। घनश्याम ने सिविल लाइन थाना में आवेदन देते हुए कहा कि अरुण सिंह और उसके साथियों से उसे तथा उसके परिवार को खतरा है इसलिए आरोपियों पर कार्रवाई कर उसे सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here