Home डेली न्यूज़ बागेश्वर धाम में चैन स्नैचिंग करने वालीं दो महिलाएं गिरफ्तार

बागेश्वर धाम में चैन स्नैचिंग करने वालीं दो महिलाएं गिरफ्तार

26
0
Jeevan Ayurveda

बमीठा। थान क्षेत्र के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में चैन स्नैचिंग करने वाली दो महिलाओं को पकड़ा गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से लगातार बागेश्वर धाम से चैन स्नैचिंग की शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं। धाम पर तैनात पुलिस टीम ने चैन स्नैचिंग करने वाली 2 महिलाओं को शुक्रवार की शाम को गिरफ्तार किया है।मध्यप्रदेश के शुजालपुर शहर की रहने वाली मायाबाई पाटीदार उम्र 50 वर्ष ने बताया कि वह अपने पति माखन सिंह पाटीदार सहित कुछ अन्य लोगों के साथ बागेश्वर धाम आई थीं। धाम पर भीड़ में मौजूद दो महिलाएं उसके गले में मौजूद 12 ग्राम सोने की चैन को काट रहीं थीं, तभी उसे भनक लग गई और उसके द्वारा शोर मचाए जाने के बाद बागेश्वर धाम चौकी पुलिस ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दोनों महिलाएं कच्ची बस्ती रंजीतनगर जिला भरतपुर राजस्थान की रहने वाली बताई गई हैं जिनके नाम लक्ष्मी फूलमाली पति मनोज फूलमाली उम्र 26 साल और ममता कुमारी पति सूबेदार सिंह उम्र 35 साल हैं। दोनों लंबे समय से बागेश्वर धाम में चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहीं थीं। खजुराहो के प्रभारी एसडीएओपी शशांक जैन के मार्गदर्शन मे उक्त कार्यवाही को बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, बागेश्वर धाम चौकी प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, हरदेव सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सउनि श्रीकांत पाठक, अशोक शर्मा, कमलेश द्विवेदी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, रामकृपाल शर्मा, आरक्षक उदयवीर, रवि, मनोहर पटेल, राजपाल, महिला आरक्षक ज्योति सिंह, सपना साहू, नगर सैनिक बृजबिहारी दुबे ने अंजाम दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here