Home डेली न्यूज़ गुम हुए बच्चे को 1 घंटे में पुलिस ने खोजा

गुम हुए बच्चे को 1 घंटे में पुलिस ने खोजा

25
0
Jeevan Ayurveda

विगत रात्रि नौगांव थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड में लगे मेले से एक ढाई वर्षीय बच्चा गुम हुआ था, जिसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना पुलिस की डायल-100 को मिली। पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए संपूर्ण क्षेत्र में भ्रमण कर तलाश की। 1 घंटे के अंदर पुलिस टीम द्वारा बच्चे को तलाश किया गया एवं बच्चों के परिजनों को सुपुर्द किया गया। बच्चे के परिजनों ने प्रसन्नता के साथ पुलिस का आभार व्यक्त किया। कार्यवाही में नौगांव एसडीओपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में नौगांव थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद शर्मा, आरक्षक पहाड़ सिंह राजपूत, गौरव तिवारी, डायल 100 एवं पुलिस कंट्रोल रूम टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here