Home डेली न्यूज़ कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ

कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ

23
0
Jeevan Ayurveda

प्रतिमा स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहा आयोजन1

छतरपुर। वर्ष 2024 के जनवरी माह में अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और उसी शुभ मुहूर्त में छतरपुर के लड्डू गोपाल मंदिर में अष्टधातु से निर्मित विश्व की सबसे बड़ी लड्डू गोपाल प्रतिमा की भी प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। प्रतिमा स्थापना का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंदिर समिति द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ शनिवार को विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ।श्रीराम सेवा समिति के संयोजक तथा लड्डू गोपाल मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि शहर के नरसिंह मंदिर से लड्डू गोपाल मंदिर तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई और इसके साथ ही श्री लड्डू गोपाल मंदिर में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। उन्होंने बताया कि श्री लड्डू गोपाल मंदिर प्रांगण में आगामी 11 जनवरी तक श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ का यह आयोजन चलेगा, जिसके मुख्य यजमान अजयलाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरिता हैं। श्रीधाम वृन्दावन के भगवताचार्य पं. ओमप्रकाश शास्त्री अपने श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। 7 जनवरी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 8 जनवरी को गोवर्धन पूजा, 9 जनवरी को श्रीकृष्ण रूकमणि विवाह महोत्सव, 10 जनवरी को सुदामा चरित्र एवं कथा विश्राम तथा 11 जनवरी को पूर्णाहुति हवन के साथ ही विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। उन्होंने शहरवासियों से धार्मिक आयोजन में शामिल होने तथा व्यवस्थाओं में सहयोग कर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।

Ad

  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here