Home डेली न्यूज़ पत्तों में छिपी रखी थी अवैध शराब, पुलिस ने की जप्त

पत्तों में छिपी रखी थी अवैध शराब, पुलिस ने की जप्त

25
0
Jeevan Ayurveda


जिले के बमनौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 72 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 41 हजार रुपये है। प्रकरण में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बमनौरा थाना पुलिस को रात्रि भ्रमण के दौरान भेल्दा रोड तालाब के पास संदिग्ध गतिविधियों और अवैध शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। बमनौरा थाना प्रभारी शिशिर तिवारी और घुवारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम छेवला खेरा तालाब के पास पहुंची, जहां संदेही महेश पुत्र रामाधीन अहिरवार निवासी ग्राम सेवार मिला। पुलिस को देखकर महेश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। आसपास तलाशी लिए जाने पर पेड़ के पत्तों के नीचे छिपाई गई 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने महेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर और उसे न्यायालय में पेश किया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here