Home डेली न्यूज़ समाज सेवियों द्वारा गांधी आश्रम में डा मनमोहन सिंह को दी गयी...

समाज सेवियों द्वारा गांधी आश्रम में डा मनमोहन सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर/रविवार डा मनमोहन सिंह को गांधी आश्रम में शहर के समाज सेवियों एवं गणमान्य नागरिको,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, गांधी स्मारक निधि,विनोबा जयप्रकाश कवि साहित्यकार, प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, जैन मिलन,चरण पादुकासेवा समिति सार्थक पहल,महर्षि विद्या मंदिर,दर्शना महिला समिति, क्रिश्चियन एवं मुस्लिम गणमान्य एवं अधिवक्ता जनों के पदाधिकारियों ने गांधी आश्रम में डा मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी पुष्पांजलि श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शंकरलाल सोनी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी तथा दमयंती पाणी गांधी आश्रम द्वारा किया गया था।

Ad

विन्याजलि- श्रद्धांजलि देते हुए सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा में महर्षि विद्या मंदिर प्राचार्य सी के शर्मा ने दिवंगत श्री सिंह को एशिया के सबसे बड़े अर्थ शास्त्री, आर्थिक सुधारों के प्रेरणता, नई शिक्षा नीति एवं देश को आधार कार्ड की शुरुआत कराकर प्रगति की नई पहचान भारत को विकसित बनाने में उनके योगदान को याद किया। प्रभा वैद्य दर्शना वृद्ध आश्रम ने मनमोहन सिंह को सरल सहज ईमानदार व्यक्तित्व बताते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कवि अवनीन्द्र खरे ‌ने देशवासियों को सूचना का अधिकार जैसे कानून की देने वाला बताया, उत्तराधिकारी संगठन के शंकर लाल सोनी ने डा मनमोहन सिंह जी को उच्च पद पर जीवन सादगी भरा रहा वह विश्व के महान पुरुष बताया।
आकाश जैन सैनानी परिवार, गोलू मिश्रा गांधी आश्रम, जैन मिलन संयोजक पंकज कुमार जैन,संस्थापक सार्थक प्रयास प्रकाश जैन, स्मिता जैन, उर्मिला प्रकाश अधिवक्ता, इंजी जे पी भट्ट, प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन एस एस खरे , रामबालक हरदेनिया महेन्द्र सिंह परमार, एके दीक्षित, दिल्लाराम अहिरवार,मो इदरीश,एल एल पटेरिया, प्रदीप लाल, एस के सारस्वत अंकित मिश्रा सभी ने अपने श्रद्वा सुमन अर्पित कर महान आत्मा को नमन किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here