Home डेली न्यूज़ दाल मिल के भीतर मशीन की चपेट में आने से महिला की...

दाल मिल के भीतर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत

34
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर नगर के मोहनगंज मोहल्ले में स्थित दाल के भीतर मशीन की चपेट में आने के कारण एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया गया है कि महिला को घायल अवस्था में बिजावर से जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।बिजावर निवासी दयाराम साहू ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी भागवती साहू मोहनगंज मोहल्ले में स्थित मोनू सेठ की दाल मिल में काम करती थी। गुरूवार की शाम करीब 4 बजे काम करते वक्त भागवती का हाथ मशीन के बेल्ट में फंस गया और वह बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद भागवती को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे तभी मातगुवां के समीप उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार की सुबह उसका पोस्टमार्टम किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here