
भाजपा द्वारा जारी की गई मंडल अध्यक्षों की सूची में नौगांव नगर मंडल अध्यक्ष पद पर पुन: गजेंद्र सोनकिया का नाम घोषित किया गया है। क्षेत्रीय सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी एवं निर्धारित मापदंडों के आधार पर संगठन ने गजेंद्र सोनकिया को दोबारा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। लिस्ट जारी होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन पर बधाई दी साथ ही तहसील चौराहे पर जश्न मना कर सभी ने माला पहनाकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष अंजुल सक्सेना, सूरज देव मिश्रा, दीपक दीक्षित, प्रतीक सन्नो सक्सेना, चिरंजीलाल निरंजन, रूपकिशोर पाठक, अमित तिवारी, खेमचंद्र साहू, लव सुल्लेरे, राहुल साहू, राजदीप गंगेले, भारती साहू, अंजना राजपूत, ममता यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर गजेंद्र सोनकिया को बधाई दी। वहीं गजेंद्र सोनकिया ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।








