
छतरपुर। शहर की सिविल लाइन पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक छात्रा का मोबाइल छीनकर भागने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक बाल्मीकि चौबे ने बताया कि आरोपी का नाम अरमान खान पिता रमजान खान उम्र 19 साल है, जो कि जिले के बिजावर का रहने वाला है। उसके कब्जे से छात्रा का मोबाइल जप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अरमान के विरुद्ध मारपीट एवं अवैध हथियार जैसे 3 अपराध पहले से दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।








