Home डेली न्यूज़ प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी पहुंचा जेल

प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी पहुंचा जेल

56
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। दो दिन पहले शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सटई रोड पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक वाल्मीकि चौबे ने बताया कि गत 29 नवंबर को सटई रोड के एक मकान में सचिन पुत्र रणवीर यादव उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 कस्बा हरपालपुर ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तारी हेतु गठित टीम ने उसे पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के महोबा जिले से गिरफ्तार किया और रविवार को उसे जेल भेज दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here