
बकस्वाहा। नगर के वार्ड नंबर 4 में महाकाली मंदिर के पास मौजूद बृजेश कुदरया की किराना दुकान में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके चलते दुकान में रखी लाखों की सामग्री जलकर खाक हो गई। थाना प्रभारी कृपाल मार्को ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें आगजनी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक बड़ी मात्रा में दुकान का सामान नष्ट हो चुका था। आग कैसे लगी, इसके सही कारण अभी सामने नहीं आए हैं। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर विवेचना करने में लगी हुई है








