
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले में हम होंगे कामयाब पखवाड़े में जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के लिए जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पंचम दिवस घेरलू हिंसा रोकथाम अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम अमानगंज आंगनबाड़ी केन्द्र 25 में महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम पर संवाद, वनस्टॉप सेन्टर, संबंधित गैर सरकारी संगठनों, उर्जा डेस्क आदि के संबंध में जानकारी प्रसार, घरेलू हिंसा की रिपोर्ट करने और उपलब्ध सहायता सेवाओं तक पहुंचने के महत्व पर केन्द्रित गतिविधि का आयोजन किया गया। साथ ही परियोजना राजनगर 02 परिसर में पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।








