Home डेली न्यूज़ एसपी द्वारा स्कूल में चलाया गया यातायात एवं साइबर शिक्षा सत्र

एसपी द्वारा स्कूल में चलाया गया यातायात एवं साइबर शिक्षा सत्र

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं, महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध से बचाव हेतु जिले के शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।सोमवार को हिंद पब्लिक स्कूल छतरपुर में पुलिस द्वारा एक यातायात एवं साइबर शिक्षा सत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा सत्र में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने छात्र-छात्राओं से यातायात एवं साइबर जागरूकता के संबंध में विस्तृत चर्चा की। यातायात नियमों के पालन हेतु अपील की गई। यातायात नियमों, सिग्नल एवं संकेत के बारे में जानकारी साझा की गई।साइबर अपराधों से बचाव हेतु भी जागरूक किया गया। साइबर फ्रॉड से बचें, प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखें। अपनी निजी जानकारी, बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक गेम के दुष्प्रभावों एवं विसंगतियां से बचें। अपरिचित लोगों से दोस्ती न करें। पुष्टि उपरांत दोस्ती करें, क्लोन आईडी से सावधान रहें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here