
सनातन हिंदू एकता यात्रा का मूल उद्देश्य आपसी भेदभाव, छुआछूत को मिटाकर सिर्फ हिंदू बनाने का प्रयास है इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज श्री ने सकरार में दोपहर के भोजन के वक्त सभी समाजों के साथ बैठकर भोजन किया। हालांकि इसके पहले उरदौरा में बीच रास्ते में बैठकर महाराज श्री ने नास्ता किया था। आपसी भेदभाव मिटाने का यही सबसे बड़ा उद्देश्य है कि लोगों के साथ बैठकर भोजन करें, हिंदू के विकास की बातें करें।








