Home डेली न्यूज़ संविधान व पर्यावरण कायम रखना हम सब का कर्तव्य- रेंजर शिशुपाल’संविधान दिवस...

संविधान व पर्यावरण कायम रखना हम सब का कर्तव्य- रेंजर शिशुपाल’संविधान दिवस पर रन फार कांस्टीट्यूशन का आयोजन’

36
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़ जतारा। पर्यावरण की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे-हम करेंगे, हमारा संविधान अमर रहे-अमर रहे…सहित अनेक नारे लगाते हुए वन कर्मचारी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकले। इन कर्मचारियों ने लोगों को संविधान का सम्मान करने और पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया। इस रैली ने नगर के प्रमुख मार्गों से होकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। बताया गया है कि सुबह 11 बजे से यहां वन विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेंजर शिशुपाल अहिरवार सहित रैली में अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर रेंजर शिशुपाल अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संविधान और पर्यावरण को कायम रखने की जिम्मेदारी हम सब की है, क्यूंकि इन्हीं से हम सब हैं। जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार ने संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों से संविधान का सम्मान करने और शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। मंगलवार 26 नवम्बर 2024 को संविधान दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बताया गया है कि जिसके तहत् सर्वप्रथम समस्त स्टॉफ को वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान की शपथ दिलाई। संविधान की शपथ दिलाने के उपरांत रन फ ॉर कांस्टीट्यूशन रैली का आयोजन किया गया, जो वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा से शुरू होकर बस स्टैंड जतारा, हॉस्पिटल जतारा होते हुए नगरपालिका जतारा से नायक जी के चौराहा से वापिस रेंज ऑफि स में रन फार कांस्टीट्यूशन रैली का समापन किया गया। रन फार कांस्टीट्यूशन रैली के दौरान वन अमले के द्वारा संवैधानिक व मानवीय मूल्यों अर्थात समता स्वंतत्रता न्याय समाजिक सौहार्द एवं पर्यावरण मित्रता का संदेश आम जनमानुष को देते हुए संविधान और पर्यावरण को अक्षुण बनाए रखने की अपील की गई। बताया गया है कि रैली में पर्यावरण की रक्षा को लेकर कर्मचारियों ने नारे लगाए और रैली में बैनर तथा तख्तियां लिए कर्मचारी निकले। रेंजर श्री अहिरवार ने बताया कि वन विभाग द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा और लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं। आज मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में वन कर्मचारियों ने शपथ लेने के साथ ही लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here