Home डेली न्यूज़ अज्ञात कार की टक्कर से वृद्ध चौकीदार की मौत

अज्ञात कार की टक्कर से वृद्ध चौकीदार की मौत

29
0
Jeevan Ayurveda

सीसीटीवी कैमरों से कार की तलाश कर रही पुलिस
छतरपुर। गढ़ीमलहरा कस्बे में बीते रोज एक अज्ञात कार की टक्कर से वृद्ध चौकीदार की मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगालकर टक्कर मारने वाली कार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गढ़ीमलहरा निवासी 69 वर्षीय पूरन लाल श्रीवास, नगर के एक शॉपिंग कॉम्पलैक्स में बतौर चौकीदार पदस्थ था और मंगलवार को रोज की तरह अपनी ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण पूरन लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। मृतक के पुत्र प्रेमचंद श्रीवास ने बताया कि वह हरियाणा के सोनीपत जिले में काम करता है, घटना की सूचना मिलने के बाद ही वह वापिस आया है, टक्कर मारने वाले वाहन की उसे जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि घटना में मर्ग कायम कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here