
छतरपुर। सिविल लाइन थाना के क्षेत्र के ग्राम गठेवरा में रहने वाले एक युवक को बीती रात एक अज्ञात ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कल्लू सिंह पिता तिलक सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी गठेवरा बुन्देला ढाबा पर काम करता था। बीती रात अज्ञात ट्रक ने कल्लू सिंह को ढाबा के पास ही कुचल दिया। स्थानीय लोग कल्लू को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरूवार को युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।








