Home डेली न्यूज़ किशोर पटाखे से झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

किशोर पटाखे से झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार की सुबह 9 बजे जिला अस्पताल से एक मामला सामने आया है जिसमें एक 14 वर्षीय बालक का पटाखा जलाते समय चेहरा और हाथ झुलस गया। इलाज के लिए उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रात में बालक को कहीं से खेलते समय पटाखा मिल गया था बालक चोरी से पटाखा जला रहा था तभी पटाखा फट गया और उसका चेहरा और हाथ झुलस गया अभी बालक की हालत पहले से ठीक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार कपिल पिता कैलाश सेन उम्र 14 साल निवासी गढ़ा गांव का रहने वाला है। शुक्रवार की रात 10 बजे बालक घर के बाहर खेल रहा था तभी खेलते हुए उसे कहीं से पटाखा मिल गया। चोरी छुपे बालक ने पटाखा जलाया जिससे उसका चेहरा और बायां हाथ बुरी तरीके से झुलस गया। परिवार के लोगों को जानकारी लगने पर उसे बमीठा अस्पताल इलाज के लिए ले गए जहां डॉक्टर ने उसे देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बालक की हालत पहले से ठीक बताई जा रही है। अस्पताल में इलाज जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here