Home डेली न्यूज़ कल्टीवेटर में फंसकर 200 मीटर घिसट गया युवक, मौत

कल्टीवेटर में फंसकर 200 मीटर घिसट गया युवक, मौत

40
0
Jeevan Ayurveda

ट्रेक्टर चालक की लापरवाही ने छीन ली जिंदगी

छतरपुर। शुक्रवार की रात 8 बजे एक युवक बाइक से घर जा रहा था तभी ट्रैक्टर चालक और बाइक आपस में टकरा गई वहीं ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में युवक की बाइक फंस गई। ट्रेक्टर चालक की लापरवाही से बाईक सवार करीब 200 मीटर तक सडक़ में घिसटता गया जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर घटना को अंजाम देने वाला चालक मौके से भाग गया।जानकारी के मुताबिक बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम ओंटापुरवा का रहने वाला जीवनलाल पुत्र रामचरण अहिरवार 32 वर्ष शुक्रवार रात 8 बजे ससुराल जाने के लिए घर से बाईक से गंज की ओर निकला था। देवगांव के पास ट्रेक्टर चालक ने बाईक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाईक ट्रेक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर में फंस गई। परिणामस्वरूप युवक करीब 200 मीटर तक घिसट गया। ट्रेक्टर चालक की यहां घोर लापरवाही सामने आयी है। ट्रेक्टर चालक को जब महसूस हुआ कि कल्टीवेटर में बाईक सवार फंस गया है तो उसने तुरंत टे्रक्टर रोका और बैक कर उसे निकाला और इसके बाद वह वहां से भाग गया। उधर घटना की जानकारी युवक के परिजनों तक पहुंची, परिजनों ने तुरंत घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिले अस्पताल रिफर कर दिया गया है मगर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बमीठा थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत पर 281,106,184 की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here