Home डेली न्यूज़ मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम

50
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के उजरा गांव में सागर-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने फोर लाइन सड़क निर्माण के लिए ली जा रही जमीन और मकानों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे के फोर लाइन विस्तार के लिए उनकी जमीन और मकान अधिग्रहित किए जा रहे हैं, लेकिन मुआवजे की दरें बेहद कम हैं, जो उनकी आजीविका के लिए नाकाफी हैं। उजरा गांव के किसानों और प्रभावित परिवारों ने सुबह से हाईवे पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मुआवजे की दरों को बढ़ाया जाए और उनकी मांगों पर तत्काल विचार किया जाए। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही गढ़ीमलहरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने यातायात बहाल करने के लिए जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here