Home डेली न्यूज़ एयर गन की गोली लगने से नाबालिक लडक़े की मौत

एयर गन की गोली लगने से नाबालिक लडक़े की मौत

29
0
Jeevan Ayurveda

डॉक्टर की लापरवाही से 4 घंटे बाद मिला इलाज

छतरपुर। शुक्रवार की देर रात एक मामला सामने आया है जिसमें एक नाबालिक युवक के पेट में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तालाब के किनारे दो लडक़े एयर गन से बगुले का शिकार कर रहे थे तभी पास में खेल रहे एक नाबालिक लडक़े के पेट में गोली लग गई जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजावर ले जाया गया है जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल में सर्जन डॉक्टर नहीं मिले। वहां कुछ दलालों की सलाह पर एक क्लीनिक में भर्ती किया गया जहां इलाज में लापरवाही करते हुए जांच के बहाने 5 घंटे समय बिता दिया जिससे उस लडक़े की मौत हो गई। डॉक्टर को मौत की जानकारी लगने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जानकारी लगने पर मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।जानकारी के अनुसार नोनेलाल पिता घनश्याम कुशवाहा उम्र 16 साल निवासी बिजावर जेल मुहल्ला का रहने वाला है। वह शाम को 4 बजे तालाब के किनारे खेल रहा था जहां अन्य दो लोग एयर गन से चिडिय़ा पर निशाना लगा रहे थे तभी एयर गन से निकला छर्रा नोनेलाल के पेट में लग गया। जिसे इलाज के लिए बिजावर के अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सर्जन डॉक्टर न मिलने के कारण परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज में लेटलतीफी की गई जिस कारण लडक़े की जान चली गई। इसके बाद प्राइवेट अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने लडक़े को जिला अस्पताल भेज दिया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगने के बाद जिला अस्पताल में एसपी अमन जैन, एएसपी विक्रम सिंह, टीआई सिटी कोतवाली अरविंद कुजूर, बिजावर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मृत लडक़े के परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली। मृतक के चाचा रामस्वरूप कुशवाहा ने बताया कि रोहित खान और लालू एयर गन से तालाब में बगुले का शिकार कर रहे थे तभी पास में खेल रहे भतीजे नोनेलाल को एयर गन की गोली लग गई। समय पर इलाज न मिल पाने के कारण उसके भतीजे की जान चली गई। वहीं एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि बिजावर थाना क्षेत्र से एक बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लाए थे जिसकी मौत हो चुकी है उसके पेट में गोली लगी है इसमें रोहित अली और लालू खान का नाम आ रहा है तालाब के किनारे पक्षी को मारते समय गोली चली है अभी इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here