Home डेली न्यूज़ पुलिस ने वाहनों की काली फिल्म और मोडिफाइड साइलेंसर निकलवाए

पुलिस ने वाहनों की काली फिल्म और मोडिफाइड साइलेंसर निकलवाए

65
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीती रात पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान के तहत करीब डेढ़ दर्जन वाहनों में लगी काली फिल्म, एक दर्जन मोडिफाइड साइलेंसर, बिना सीट बेल्ट लगाए कार चला रहे तीन चालकों सहित कुल 31 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है। जिले में सभी चैकिंग प्वाइंट पर शुक्रवार की रात यातायात और थानों के पुलिस बल ने चैकिंग की। इस दौरान ध्वनि प्रदूषण कर रहे मोडिफाइड साइलेंसर को मैकेनिक की मदद से तुरंत हटाया गया। वहीं अपारदर्शी ब्लैक फिल्म वाले 18 वाहनों को रोक कर फिल्म हटाते हुए चालानी कार्यवाही की गयी। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here