Home डेली न्यूज़ न्यायोत्सव सप्ताह के समापन पर जिला न्यायालय द्वारा किया गया मैराथन का...

न्यायोत्सव सप्ताह के समापन पर जिला न्यायालय द्वारा किया गया मैराथन का आयोजन मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविंदर सिंह जी ने हरी झंडी दिखाकर किया मैराथन की शुरुआत

32
0
Jeevan Ayurveda

Ad

छतरपुर। 9 नवम्बर, शनिवार रोज, जिला न्यायालय
विधक सेवा प्राधिकरण परिसर से न्यायोत्सव मैराथन
दौड़ का शुभारंभ माननीय मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविन्द्र सिंह जी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

मैराथन में शामिल समस्त माननीय न्यायाधीश जन
अधिवक्तागण,न्यायालीन स्टाफ पैरालीगल एडवाइजर एवं समाजिक संस्था, स्कूल कालेज के विद्यार्थियों ने बढ़ कर भाग लिया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश जी के मार्ग दर्शन में प्राधिकरण सचिव जिला न्यायाधीश अनिल चौधरी जी के अनुसार विधिक सहायता अधिकारी हेमंत कुशवाहा जी ने
न्याय उत्सव 4 नवंबर से 9 नवम्बर तक‌ का साप्ताहिक
कार्यक्रम सफल आयोजन शनिवार दिवस मैराथन दौड़ से
पूर्ण हुआ।

सबको न्याय सबके लिए न्याय के जन जागरण संदेश
पर आधारित कार्यक्रम किया गया।
महार्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य सी के शर्मा जी
विद्यालय छात्र,व स्टाफ प्रमुख पंकज जैन सहित शामिल हुए।
समाज सेवी शंकर लाल सोनी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चरण पादुका सेवा समिति अपने साथियों के साथ सहभागी हुए।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विनोद दीक्षित अपने साथियों सहित
मैराथन में भाग लिया।

मैराथन का शुभारंभ न्यायलय
से होकर छत्रसाल चौराहा,महल रोड ,कोतवाली,
गांधी चौंक बाजार‌,फब्बारा चौराहा बस स्टैंड से आकाशवाणी कलेक्टर होते हुए जिला न्यायालय पहुंचकर समाप्त हुई

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here