
छतरपुर। हरपालपुर के नारायण आश्रम छोटी कुटी में सोमवार को शाम श्री नारायण आश्रम लोक न्याय समिति हरपालपुर द्वारा आयोजित कार्तिक महोत्सव के तहत सात दिवसीय रासलीला का शुभारंभ हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि छतरपुर विधायक ललिता यादव शामिल हुईं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ रासलीला का शुभारंभ हुआ। उपस्थित धर्मप्रेमियों ने रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकियों के दर्शन कर आरती उतारी। उल्लेखनीय है कि ब्रजलोक कला भारतीय राष्ट्रीय प्रमाणित मंडल श्रीधाम मथुरा के रासाचार्य पं. हरिओमदास द्वारा रासलीला संपन्न कराई जा रही है। शुभारंभ अवसर पर पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह, महाराजपुर विधायक कामख्या प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।









