Home डेली न्यूज़ पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत

पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत

17
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र में सागर-कानपुर हाईवे पर रविवार को पिकअप और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक का नाम महेश पुत्र पंचू अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बंधा था, जो अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर चौपरिया मंदिर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप से उसकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में महेश के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते उसे पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहां गुलगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जप्त कर विवेचना शुरु कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here