Home डेली न्यूज़ राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

54
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय में मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर राज्य स्तरीय जूडो महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी शामिल हुईं। उनके साथ जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कमलकांत असाटी, सदस्य विकास चतुर्वेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य एच.डी. अहिरवार, प्रतियोगिता प्रभारी बी.के. प्रजापति, प्रो. पी.के. दीक्षित व शशिकांत अवस्थी मंचासीन रहे।प्रतियोगिता 19 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के आठ संभागों—छिंदवाड़ा, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, सागर और इंदौर के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी ने आयोजन के लिए पीजी कॉलेज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को खेलों से जुड़कर आगे बढऩा चाहिए। वहीं, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कमलकांत असाटी ने कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व की बात है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन यहां हो रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here