Home डेली न्यूज़ पिता ने जताई बेटे की हत्या की आशंका

पिता ने जताई बेटे की हत्या की आशंका

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुर निवासी प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती आवेदन देते हुए अपने बेटे की हत्या किए जाने का संदेह जाहिर किया है और मामले की जांच की मांग की है।आवेदक प्रकाश पटेल ने शिकायती आवेदन में कहा कि दो अक्टूबर को उनका बेटा सचिन पटेल तीन लड़कों राममनोहर पटेल निवासी ललपुर, नारायणदास पटेल निवासी ग्राम नुना एवं हरिचन्द्र पटेल निवासी ग्राम नुना के साथ अपनी मौसी के घर नुना पुरवा गया था। तीन अक्टूबर को इसी गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि सचिन पटेल कुएं में गिर गया है जिससे उसकी मौत हो गई है। जब वे गांव पहुंचे और सचिन पटेल को देखा तो उसके गले और शरीर पर मारपीट जैसे निशान थे, उन्हें संदेह है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here