
छतरपुर। बसारी के जाने-माने व्यवसायी चौधरी दुर्गा प्रसाद अग्रवाल के पुत्र लायन संजय अग्रवाल के पुत्र समय का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। समय अग्रवाल बचपन से डॉक्टर बनने का सपना देख रहा था। समय की बुआ डॉ. मौसमी अग्रवाल आगरा में डायनेकोलॉजिस्ट हैं। विगत रोज समय अग्रवाल ने जयपुर स्थित निम्स मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरूजनों और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद को दिया है। समय की सफलता के लिए पूर्वी, संस्कृति, मानवी, माही, वान्या अवस्थी, प्रियांसी, विधि, समृद्धि ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।








