
छतरपुर। शनिवार की दोपहर करीब 12 छतरपुर तहसील में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चेम्बर में 5 फिट लंबा सांप निकल आया। लोग आनन-फानन में यहां-वहां भागते नजर आए। तहसील कार्यालय में पदस्थ लोगों ने सांप पकडऩे वाले व्यक्ति को फोन कर बुलाया। सांप पकडऩे आए व्यक्ति द्वारा उक्त सांप पकड़कर जंगल में छोड़ा गया है।









